दर्द कैसा भी हो आँख नम न करो..
रात काली ही सही गम न करो...
एक सितारा बनो जमागते रहो..
जिन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो...!!
बांटना है अगर कोई दुःख.. तों बांटो हर खुशी से...
गम न ज़ाहिर करो तुम किसी पर कभी...
दिल की गहराई में गम छुपाते रहो..
ज़िन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो...!!!
अश्क अनमोल हैं.. खो न देना इन्हें कही..
इन की हर बूँद है मोतियों से हसीं...
इनको हर आँख से तुम चुराते रहो..
ज़िन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो...!!!
ना मारो किसी को .. ना किसी को मारने दो...
खुद जीयो और सबको जीना सिखाते रहो...
फासले कम करो दिल मिलाते रहो..
फासले कम करो दिल मिलाते रहो..
ज़िन्दगी में सदा मुस्कुराते रहो....!!!